Loading
Friday, June 12, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
डा अशोक कुमार "ज्योति" केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में बने हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य
डा अशोक कुमार "ज्योति" केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में बने हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य
by
Arun Pandey,
June 12, 2026
in
बिहार
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने अपने सदस्य की इस उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएँ
पटना, १२ जून। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की स्थायी समिति के सदस्य डा अशोक कुमार ज्योति को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की हिन्दी-सलाहकार-समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
दरभंगा ज़िले के ढाँगा ग्राम निवासी डा ज्योति संप्रति काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस में हिन्दी विभाग में प्राध्यापक हैं। ३८ सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल तथा उपाध्यक्ष राज्यमंत्री वी सोमन्ना तथा राजभूषण चौधरी हैं। शेष सदस्यों में लोकसभा एवं राज्य सभा के दो-दो सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित हैं।
डा ज्योति विगत तीन दशकों से हिन्दी भाषा और साहित्य की सेवा में संलग्न हैं। उनकी लिखित, संपादित और अनूदित २२ पुस्तकें हिन्दी को समृद्ध कर रही हैं। फ़िजी में आहूत हुए १२ वें विश्व हिन्दी सम्मेलन सहित मौरिशस, मलेशिया, सिंगापुर और नेपाल में सरकारी परतिनिधि मण्डल के रूप में यात्राएँ कर आपने हिन्दी के विश्विक-प्रचार में भी योगदान किया है। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन से छात्र-जीवन से ही जुड़े हुए थे तथा एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह सम्मेलन की सेवा की। वे लम्बे समय से सुलभ साहित्य अकादमी, दिल्ली से भी उसके उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े हुए थे।
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise