Loading
Friday, June 19, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार को और सुंदर बनायेंगे :- मुख्यमंत्री
बिहार को और सुंदर बनायेंगे :- मुख्यमंत्री
पटना में 66,000 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पाटलिपुत्र नाम से सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी।
by
Arun Pandey,
June 19, 2026
in
बिहार
पटना के सौन्दर्यीकरण एवं आधुनिक शहरी विकास कार्यों को और गति देने का निर्णय। मुख्यमंत्री ने 286 करोड़ रूपये की 157 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास ।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की स्मृति में वेस्ट टू वन्डर थीम पर आधारित लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क का शिलान्यास किया गया है जिसमें लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जीवनी भी चित्रित की जाएगी।
शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
नमामि गंगे परियोजना के तहत घर-घर सीवरेज नेटवर्क की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
वार्ड एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सब्जी हाट योजना लागू की जाएगी
पटना 19 जून । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में रिमोट के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग की 286 करोड़ रूपये की लागत से 157 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अन्तर्गत 239 करोड़ रूपये लागत की 114 योजनाओं का उद्घाटन तथा 47 करोड़ रूपये की 43 योजनाओं का शिलान्यास कार्य शामिल है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को और सुंदर बनायेंगे, इसके लिये सरकार लगातार कार्य कर रही है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत पटना नगर निगम, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं बुडको द्वारा कार्यान्वित कई योजनाओं का आज उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत तथा पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के समृद्ध बिहार के संकल्प के अनुरूप बिहार के शहरों को आधुनिक, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना देश के सबसे प्राचीन और गौरवशाली शहरों में से एक है तथा इसकी ऐतिहासिक पहचान को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शहर के सौंदर्याकरण, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। अमृत 2.0 के तहत 11.44 करोड़ रूपये की वेस्ट टू वन्डर थीम पर आधारित लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क का शिलान्यास किया गया है जिसमें लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जीवनी भी चित्रित की जाएगी। यह पार्क पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का एक अनूठा केंद्र बनेगा। साथ ही शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि शहर साफ सुधरा दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पटना के अधिकाधिक घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे गंगा नदी की स्वच्छता के साथ-साथ शहरी स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पूरे शहर में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सब्जी हाट योजना लागू की जाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर बाजार सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यातायात व्यवस्था भी सुगम बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी सौन्दर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिपथ में रखते हुए पटना स्मार्ट सिटी के तहत रिवर फ्रंट डेवलपमेंड प्रोजेक्ट, जे०पी० गंगा पथ तथा वन विभाग द्वारा ग्रीन एरिया डेवलपमेंट, पार्किंग, गार्डेन एवं वाकिंग पाथ-वे का भी आज उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के रोजगार एवं आय में वृद्धि के लिए पटना स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आधुनिक डिजाइन के 50 दुकानों का शिलान्यास एवं 200 प्रीफैब्रिकेटेड दुकानों का उद्घाटन भी आज किया गया है इससे रोजगार सृजन के लिए बेहतर अवसर लोगों को मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में पाटलिपुत्र नाम से एक नए आधुनिक टाउनशिप का सपना साकार किया जाएगा। इसके साथ ही पटना में 66,000 एकड़ क्षेत्र में पाटलिपुत्र नाम से एक विशाल सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी, जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आवासीय, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, व्यावसायिक एवं मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन विकास योजनाओं के माध्यम से पटना न केवल आधुनिक शहरी विकास का नया मॉडल बनेगा, बल्कि अपने ऐतिहासिक गौरव और सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार के प्रत्येक शहर को विकास, स्वच्छता और सुशासन का आदर्श केंद्र बनाना है। विकास कार्यों के माध्यम से पटना के ऐतिहासिक गौरव को पुनर्स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम को नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री रत्नेश कुमार, विधायक श्री संजय कुमार, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, पटना की उप महापौर श्रीमती रेश्मी कुमारी, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेश परासर, बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक श्री नीलेश रामचन्द्र देवरे, नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise