Loading
Sunday, July 12, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी :- मुख्यमंत्री
मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी :- मुख्यमंत्री
by
Arun Pandey,
July 12, 2026
in
बिहार
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने नगर विकास एवं आवास विभाग की 1047.09 करोड़ रूपये की 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
213.25 करोड रुपए की लागत से सिकंदरपुर लेक फ्रंट का हुआ लोकार्पण। बेहद आकर्षक फव्वारों, लाइटिंग और कलाकृतियों से सजे इस लेक फ्रंट के शुरू होने से शहर को मिली नई पहचान।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को विशेष तौर पर धन्यवाद देते हैं कि सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर में तिरहुत टाउनशिप बनाया जाएगा।
मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभहोगा तथा पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर बनने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग 40 मिनट रह जाएगा।
हल्दिया-रक्सौल हाईवे के निर्माण से मुजफ्फरपुर की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा पूर्वी भारत के साथ व्यापार एवं आवागमन को नई गति मिलेगी।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं उद्यमिता को बढ़ावा देकर बिहार की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा रही है।
पटना, 12 जुलाई : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1047.09 करोड़ की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसके तहत 375.04 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 669 विकास योजनाएं, 233.77 करोड़ रुपए की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना अंतर्गत 3 विकास योजनाएं, 213.25 करोड़ रुपए की लागत से मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना सहित अन्य विकास योजनाएं शामिल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर में मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 213.25 करोड रुपए की लागत से सिकंदरपुर लेक फ्रंट का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट का निरीक्षण किया। इस दौरान सिकंदरपुर लेक फ्रंट परिसर का रात्रि नजारा वीडियो क्लिप के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहद आकर्षक फव्वारों, लाइटिंग और कलाकृतियों से सजे इस लेक फ्रंट के शुरू होने से शहर को नई पहचान मिली है। सिकंदरपुर लेक फ्रंट परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।
मुख्यमंत्री ने बाबा गरीबनाथ तथा शहीद जुब्बा सहनी सहित जिले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने एम०आई०टी० मुजफ्फरपुर के मैदान में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा बुडको द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजनाओं तथा मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी योजना से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। आज 673 योजनाओं का उद्घाटन तथा 309 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिससे शहरी आधारभूत संरचना, जल निकासी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। बिहार अब तेजी से विकास की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है और आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 12 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जिनमें मुजफ्फरपुर में तिरहुत टाउनशिप की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर बनने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग 40 मिनट रह जाएगा। वहीं हल्दिया-रक्सौल हाईवे के निर्माण से मुजफ्फरपुर की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी तथा व्यापार एवं आवागमन को नई गति मिलेगी। मुजफ्फरपुर से लोग 6 घंटे में कोलकाता पहुँचेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को विशेष तौर पर धन्यवाद देते हैं कि सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर स्थित एम०आई०टी० परिसर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा तथा बिहार के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश Reform, Perform, Transform के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है और बिहार भी उसी गति से विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि कभी विकास के मामले में पिछड़े माने जानेवाला बिहार आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखा जा रहा है। जिन गरीब परिवारों का नाम अब तक राशन कार्ड से छूट गया है, उन्हें चिन्हित कर करीब एक करोड़ नए परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा, ताकि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों को सिंचाई के लिए लगातार 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जिससे किसानों को खेती करने में कोई परेशानी नहीं हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। सहयोग शिविर के माध्यम से अब तक लगभग 5 लाख आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। वैसे आवेदक जिनकी समस्याओं का समाधान सहयोग शिविर के माध्यम से हुआ है लेकिन असंतुष्ट हैं उनकी समस्याओं का समाधान पटना में महीने के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री के स्तर पर किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर बिहार की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की जा रही है। 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों को रोजगार शुरू करने के लिये उनके खाते में राशि अंतरित की गयी है। हमारी सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बची हुयी जीविका दीदियों को उनके खाते में राशि अंतरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण में मुजफ्फरपुर विकास का प्रमुख केन्द्र बनेगा। समृद्ध बिहार से विकसित भारत का सपना पूरा होगा। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से समृद्ध बिहार के संकल्प को निश्चित रूप से साकार किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ० राज भूषण चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती रमा निषाद, सांसद श्रीमती वीणा देवी, विधायक श्री अजीत कुमार, विधायक श्री अजय कुमार, विधायक श्री अरुण कुमार सिंह, विधायक श्रीमती कोमल सिंह, विधायक श्री रंजन कुमार, विधायक श्री आदित्य कुमार, विधायक श्रीमती बेबी कुमारी, विधान पार्षद श्री दिनेश प्रसाद सिंह, विधान पार्षद श्री बंशीधर ब्रजवासी, महापौर श्रीमती निर्मला साहू, पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेश कुमार पराशर, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise