Loading
पटना.12 जुलांई।. बिहार में सीमांचल के बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिधायक सिकंदर सिंह ने ग्राम पंचायतों को आर्धिक रूप से सबल बनाने के लिंए ग्रामीण आबादी से प्रति परिवार मासिक 100 रुपये होल्डिंग टैक्स वसूली के विचार या प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। उव्होंने कहा कि यह सत्तारुढ़ एनडींए के लिंए आत्मंघाती कदम साबित होगा। इसको लेकर जनाक्रोश अवश्यंभावी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अयेक्षा की है कि समय रहते केन्द्रीय वित्त आयोग की ग्रामीण परिवारों से होल्डिंग टैक्स वसूली की सिफारिश को अमान्य करने की घोषणा कर राहत दें।