Loading
Monday, July 27, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
सीतामढ़ी में कचरे की रिसाइकलिंग बेंच बनी वेस्ट टू वेल्थ की मिसाल, "मन की बात"में प्रधानमंत्री ने की सराहना, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
सीतामढ़ी में कचरे की रिसाइकलिंग बेंच बनी वेस्ट टू वेल्थ की मिसाल, "मन की बात"में प्रधानमंत्री ने की सराहना, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
by
Arun Pandey,
July 26, 2026
in
बिहार
प्रधानमंत्री ने अपने "मन की बात" कार्यक्रम में बिहार के सीतामढ़ी में कचरे की रिसाइकलिंग कर बनाई जा रही बेंच को मजबूत, आरामदायक, इको फ्रेंडली तथा वेस्ट टू वेल्थ का अनूठा उदाहरण बताया।
पटना 26 जुलाई ।- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौघरी आज भगवान उत्सव हॉल जक्कनपुर, पटना में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 136 वें संस्करण के लाइव प्रसारण में शामिल हुए।
आकाशवाणी पर प्रसारित "मन की बात" के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में कचरे की रिसाइकलिंग कर बनाई जा रही बेंच को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे से बना यह बेंच न सिर्फ मजबूत, टिकाऊ और आरामदायक है बल्कि इको फ्रेंडली भी है। यह बताता है कि रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि यह जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह अनूठी पहल वेस्ट टू वेल्थ का शानदार उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री जी देश की भिन्न-भिन्न खासियतों एवं पहलुओं पर देशवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें प्रेरित तथा प्रोत्साहित करते हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा "मन की बात" कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और जनजीवन से जुड़े विषयों का उल्लेख किया जाना राज्यवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। प्रधानमंत्री जी ने आज "मन की बात कार्यक्रम" में बिहार के सीतामढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्य को सराहनीय बताया है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करता हूँ। प्रधानमंत्री जी द्वारा कही गयी बातें यह साबित करती हैं कि हम बिहारवासी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काफी सजग हैं जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये बिहार में वेस्ट टू वेल्थ को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों और लोक परंपराओं के माध्यम से देश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा इन विशेषताओं को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने से राज्य के लोगों का उत्साह और बढ़ा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति राज्य की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise