Loading
Tuesday, July 28, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल की शिकायत के बाद चुनाव आयोग का आश्वासन, जीविका दीदियां रहेंगी चुनावी प्रक्रिया से बाहर
जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल की शिकायत के बाद चुनाव आयोग का आश्वासन, जीविका दीदियां रहेंगी चुनावी प्रक्रिया से बाहर
by
Arun Pandey,
July 27, 2026
in
बिहार
पटना..27 जुलाई ।
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीविका दीदियों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को लेकर बिहार मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष उठाए गए सवाल पर बात रखी।
मनोज भारती ने कहा कि रविवार को जब हम मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने गए तो उन्होंने आश्वासन दिया कि बांकीपुर उपचुनाव में किसी भी गैर-सरकारी या अर्ध-सरकारी कर्मचारी, जैसे जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं समेत अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होगी। इससे संबंधित एक निर्देश उन्होंने पटना के जिला अधिकारी को भी दिया है। आज हमारा एक शिष्टमंडल जिला अधिकारी से भी मुलाकात करेगा।
हमारे शिष्टमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से यह भी कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की तरफ से 30 सांसद, 201 विधायक, तमाम पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद अपने-अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ पूरे बांकीपुर क्षेत्र में हैं। इन सभी के लिए सरकारी सुविधाओं, गाड़ियों और सरकारी संस्थानों का इस्तेमाल भी चुनाव की आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है। इसका संज्ञान चुनाव पदाधिकारी को लेना चाहिए।
जन सुराज द्वारा ज्ञापन दिए जाने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस बात पर सहमति जताई कि जो कुछ हो रहा है, वह उचित नहीं है और इस पर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। हमने 17 जुलाई को दिए गए ज्ञापन में यह भी कहा था कि इतने वीवीआईपी बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के साथ बांकीपुर में घूम रहे हैं, जिससे लोगों को डराने और धमकाने का काम किया जा रहा है।
वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा से जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर जी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि किस प्रकार इस उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसका सच भी उन्होंने मीडिया के सामने रखा था। उन्होंने कहा था कि अर्ध-सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों, जिनमें जीविका दीदियां और आंगनबाड़ी सहायिकाएं शामिल हैं, इनकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बांकीपुर उपचुनाव में नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था कि अगर ऐसा नहीं होता है तो हम चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
इसके बाद रविवार शाम को जन सुराज का एक शिष्टमंडल चुनाव पर्यवेक्षक से जाकर मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा था। आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जन सुराज की मांग को मानते हुए आज आश्वासन दिया है कि बांकीपुर उपचुनाव में किसी भी गैर-सरकारी या अर्ध-सरकारी कर्मचारी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिनियुक्ति नहीं होगी।
मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, बांकीपुर विधानसभा प्रभारी रामबली चंद्रवंशी और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना भी मौजूद रहे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise