Loading
Sunday, August 02, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की.
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की.
पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ (बेली रोड) पर सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
by
Arun Pandey,
August 01, 2026
in
बिहार
पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ पर सुगम एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार हो सड़क का चौड़ीकरण :- मुख्यमंत्री
नेहरू पथ पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 11 स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं। इन स्ट्रेच पर आवश्यकता के अनुसार सड़क चौड़ीकरण एवं अन्य जरूरी सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के कारण लोगों के आवागमन में बाधा न आए और जहां जरूरत हो वहां वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की जाए।
नेहरू पथ पर यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान करने तथा संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पटना 01 अगस्त । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में पथ निर्माण विभाग के कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राजधानी पटना में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के मद्देनजर नेहरू पथ (बेली रोड) पर यातायात को सुगम एवं निर्बाध बनाए रखने की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल एवं पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी ने बताया गया कि नेहरू पथ पर 11 स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन चिन्हित स्ट्रेच का स्थल निरीक्षण कर वहां की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप यातायात सुधार के उपाय किए जाएं। जहां आवश्यक हो, वहां सड़क का चौड़ीकरण किया जाए तथा जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने और अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएं, ताकि यातायात का सुचारु संचालन बना रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में कम-से-कम असुविधा हो, इसके लिए पथ निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के दौरान लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आए। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना है, वहां समय रहते वैकल्पिक मार्ग की पहचान कर समुचित व्यवस्था की जाए।
वैकल्पिक मार्गों को भी आवागमन के अनुकूल बनाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे की गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों की सुविधा भी बनी रहे। मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ पर उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान करने का भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो से संबंधित एजेंसियों, जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्ग, आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण तथा अन्य यातायात सुधार कार्यों की समग्र कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। पटना मेट्रो के निर्माण के दौरान नेहरू पथ सहित प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम समयबद्ध तरीके से उठाए जाएं।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise