Loading
Wednesday, August 05, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा का किया शुभारंभ, आवागमन होगा सुगम, आर्थिक गतिविधियों को भी मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा का किया शुभारंभ, आवागमन होगा सुगम, आर्थिक गतिविधियों को भी मिलेगी गति
by
Arun Pandey,
August 04, 2026
in
बिहार
निःशुल्क फेरी सेवा से दानापुर दियारा क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों और 66 हजार से अधिक आबादी को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
फेरी सेवा से किसानों, सब्जी-फल एवं दुग्ध उत्पादकों-विक्रेताओं के साथ विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं पंचायत कार्यालयों के कर्मियों को लाभ मिलेगा तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
पटना 04 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के दानापुर स्थित नासरीगंज घाट से पानापुर घाट के बीच निःशुल्क स्टीमर (फेरी) परिचालन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री कुदंन कुमार ने स्टीमर (फेरी) परिचालन सेवा के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टीमर का निरीक्षण किया तथा स्टीमर पर सवार लोगों से मुलाकात की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ एवं फुल-मालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा नासरीगंज-पानापुर स्टीमर फेरी सेवा से आवागमन काफी सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। यह स्टीमर फेरी सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।
स्टीमर फेरी सेवा के शुरु होने से दानापुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के लोगों को गंगा पार आवागमन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही क्षेत्र में फेरी सेवा का लाभ दियारा क्षेत्र के सब्जी-फल, दुग्ध उत्पादकों-विक्रेताओं तथा किसानों को भी मिलेगा। कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान होने से स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। मॉनसून के दौरान यह सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। स्टीमर फेरी सेवा के माध्यम से दानापुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों- पुरानी पानापुर, मानस, कासिमचक, हेतनपुर, गंगहारा और पतलापुर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दियारा क्षेत्र से दानापुर तक आवागमन के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल का संचालन सामान्यतः नवंबर से 15 जून तक किया जाता है। शेष अवधि में पीपा पुल हटा लिए जाने के कारण मानसून के दौरान स्थानीय लोगों को गंगा पार करने में काफी कठिनाइयों एवं जोखिम का सामना करना पड़ता है। स्टीमर फेरी सेवा शुरू होने से इस अवधि में लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
दियारा क्षेत्र में वर्तमान में 58 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 553 शिक्षक एवं कर्मी कार्यरत हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 95 आंगनबाड़ी केंद्रों में 190 सेविका-सहायिका, 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा पंचायत कार्यालय संचालित हैं। फेरी सेवा शुरू होने से इन संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पंचायत कर्मियों को भी अपने कार्यस्थलों तक आने-जाने में सहूलियत होगीl जल परिवहन के बेहतर उपयोग से गंगा के दोनों ओर रहने वाले लोगों को आवागमन का एक अतिरिक्त एवं सुविधाजनक विकल्प भी उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, विधान पार्षद श्री अनामिका सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise