Loading
Sunday, August 09, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी में 218 करोड़ रुपये लागत की 83 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी में 218 करोड़ रुपये लागत की 83 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
by
Arun Pandey,
August 08, 2026
in
बिहार
मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी में 76.60 करोड़ की लागत से 30 एम०टी०पी०डी० क्षमता के दुग्ध चूर्ण संयंत्र कार्य का किया शुभारंभ
मत्स्य ब्रुड बैंक के प्रजनन कार्य का शुभारंभ । गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज की उपलब्धता होगी सुनिश्चित
दुग्ध चूर्ण संयंत्र से दुग्ध प्रसंस्करण को मिलेगा बढ़ावा, दुग्ध उत्पादकों को होगा लाभ
डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र के विकास से किसानों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों की आय में होगी वृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल।
पटना 08 अगस्त : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सीतामढ़ी के राघोपुर बखरी में
आयोजित कार्यक्रम में 218 करोड़ रुपये की लागत वाली जिले की 83 विकासात्मक योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 82 योजनाओं का उद्घाटन तथा 01 योजना का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने आज जिन योजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें भवन निर्माण विभाग की 76.25 करोड़ रूपये लागत की 25 योजनायें, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सीतामढ़ी के अंतर्गत 26.75 करोड़ रुपये लागत की 15 योजनायें, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बेलसंड के अंतर्गत 5.80 करोड़ रुपये लागत की 6 योजनायें, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पुपरी के अंतर्गत 1.45 करोड़ रुपये की 5 योजनायें, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अंतर्गत 16.85 करोड़ रुपये लागत की 5 योजनायें, योजना एवं विकास विभाग के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल 02, पुपरी के अंतर्गत 26.16 लाख रुपये लागत की 9 योजनायें, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अंतर्गत 2.05 करोड़ रुपये लागत की 1 योजना, पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत 98 लाख रुपये की 1 योजना शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने योजना एवं विकास विभाग के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल 01 सीतामढ़ी के अंतर्गत 46.69 करोड़ रुपये लागत की 1 योजना का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग तथा बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की राज्य योजना 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत सीतामढ़ी जिले में 30 एम०टी०पी०डी० क्षमता वाले दुग्ध चूर्ण संयंत्र, जिसकी परियोजना राशि 76.60 करोड़ रुपये है, के कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बखरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, सीतामढ़ी स्थित मत्स्य ब्रुड बैंक के प्रजनन कार्य का भी शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने मत्स्य हैचरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, सीतामढ़ी के राज्य में मत्स्य उत्पादन में योगदान, कॉर्प मछलियों के प्रजनन चक्र, मत्स्य उत्पादन की वर्तमान स्थिति सहित विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मत्स्य उत्पादन एवं मत्स्य बीज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध चूर्ण संयंत्र से दुग्ध प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा तथा दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा। इसके साथ ही डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र के विकास से किसानों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभुकों को सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उद्योग एवं खेल तथा सीतामढ़ी जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री श्री नन्दकिशोर राम, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता, सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक श्री बैद्यनाथ प्रसाद, विधायक श्रीमती गायत्री देवी, विधायक श्री सुनील कुमार पिंटू, विधायक श्री पंकज कुमार मिश्रा, विधायक प्रो० नागेंद्र राउत, विधायक श्री अनिल कुमार, विधायक श्री रामेश्वर कुमार महतो एवं विधायक श्री अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक, निदेशक मत्स्य पालन श्री तुषार सिंगला, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी श्री रिचि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise