Loading
Wednesday, August 19, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
नवादा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा , प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में निकली “हर घर तिरंगा यात्रा
नवादा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा , प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में निकली “हर घर तिरंगा यात्रा
by
Arun Pandey,
August 12, 2026
in
बिहार
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
नवादा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने तथा आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को नवादा में “हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 2026” का आयोजन किया गया।
डॉ संतोष कुमार सुमन, माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा जिला एवं जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के संयुक्त नेतृत्व में जिला अतिथि गृह, नवादा से भव्य तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। तिरंगा यात्रा जिला अतिथि गृह से प्रारंभ होकर अम्बेदकर पार्क (कलेक्ट्रेट गेट) तक पहुँची।
तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एवं गाइड, जीविका दीदियां, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री ने जिलेवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात अम्बेदकर पार्क परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माननीय प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise