Loading
Thursday, September 03, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर किया पलटवार
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर किया पलटवार
by
Arun Pandey,
September 02, 2026
in
बिहार
पटना..02 सितम्बर।राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार किया है।
असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए- तेजस्वी
मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। ये असल GDP आपके आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, लोगों की जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही खतरनाक चीज़ जमीन पर होता है।
प्रधानमंत्री जी का Economic Model और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5% लोगों को मिलता है और नुक़सान नीचे के 95% लोगों को। मोदी सरकार के दौर में RBI का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है? सरकार को जब deficit कम दिखाना होता है तो RBI से डिविडेंड बढ़ा लेती है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने RBI से 2 लाख 68 हज़ार करोड़ रुपए निकाले।
मोदी जी, आप किस बात का Growth सेलिब्रेट कर रहे है। रुपया तेजी से गिर रहा है। रिकार्डतोड़ महंगाई बढ़ रही है।
बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे अधिक है। रोजगार कम हो रहे हैं। घरेलू कर्ज बढ़ रहा है। छोटे व्यापार टूट रहे हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं। लोग EMI और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी किस बात का GDP ग्रोथ जब देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। NDA सरकार के 10 साल में 94000 स्कूल बंद हो गए है यानि प्रतिदिन 26 स्कूल बंद हो रहे है। देश के 1 लाख स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है।
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठे है लेकिन फिर भी 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना ही अपनी उपलब्धि समझते है। जिस देश में 85 करोड़ लोगों को अनाज देना पड़े वह देश ऐसी GDP का क्या करेगा?
मोदी जी जब आप जीडीपी की बात करते है तो आपको यह भी बताना चाहिए कि भारत के पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का ग्रोथ मोदी जी?? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise