Loading
Tuesday, November 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व से पहले 1.09 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को दी सौगात
मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व से पहले 1.09 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को दी सौगात
by
Arun Pandey,
November 10, 2026
in
बिहार
एक माह के अंतराल में 1,36,854 नए पेंशनधारी योजना से जुड़े
मुख्य बिन्दु :-
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरण किया।
पेंशनधारियों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता।
पात्रता रखने वाले छूटे हुए व्यक्तियों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश।
छठ महापर्व से पहले पेंशन राशि का हस्तांतरण कर लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान किया गया।
पटना, 10 नवम्बर । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों सहित कुल 1 करोड़ 9 लाख 62 हजार 859 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डी०बी०टी० के माध्यम से पेंशन की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की दर से कुल 1205 करोड़ 91 लाख 44 हजार 900 रुपये की राशि भेजी गई।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती इनायत खान ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का परिचय एवं संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार पेंशन दिवस के संबंध में एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को विशेष रूप से बधाई देता हूं। उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना केवल आर्थिक सहायता का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस योजना के माध्यम से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता मिलती रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान करें तथा उन्हें योजना से जोड़कर इसका लाभ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक माह के अंतराल में 1,36,854 नए पेंशनधारी इस योजना से जुड़े हैं। प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशनधारियों के खाते में समय पर राशि पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छठ महापर्व से ठीक पहले पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है, ताकि वे पर्व की खुशियां और बेहतर ढंग से मना सकें।
उन्होंने कहा कि सरकार सभी पेंशनधारियों को आश्वस्त करती है कि उनके जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। बिहार को समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ० श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती इनायत खान, सामाजिक सुरक्षा एवं आई०सी०डी०एस० निदेशालय की निदेशक डॉ० प्रीति सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम साध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी, जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी जुड़े थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise